फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Munna Bajrangi Murder case two Jail workers dismissed update crime news in hindi

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मथुरा जेल वरिष्ठ अधीक्षक ने उठाया ये कदम

Tue, 23 Apr 2019 08:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Apr 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi Murder case two Jail workers dismissed update crime news in hindi
मुन्ना बजरंगी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जुलाई 2018 में बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में दो जेल कर्मियों को और बर्खास्त कर दिया गया है। गाजियाबाद जेल अधीक्षक की रिपोर्ट पर मथुरा जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने यह बर्खास्तगी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बागपत जेल में जुलाई 2018 में मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में जेल कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी। जिसकी जांच गाजियाबाद के जेल अधीक्षक वधी राम द्वारा की गई थी। उनके द्वारा जांच में जेल वार्डर माधव कुमार और हेड जेल वार्डर अजेंद्र कुमार को दोषी पाया।
विज्ञापन


अपनी रिपोर्ट मथुरा जेल में तैनात वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय को सौंप दी। इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए शैलेंद्र मैत्रेय ने वार्डर और हेड वार्डर को बर्खास्त कर दिया है। जानकारी रहे इस मामले में पहले भी कई कार्रवाई हो चुकी हैं। मथुरा जेल में तैनात वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय पर बागपत सहित कई अन्य जेल का भी चार्ज है। उन्होंने बताया कि मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में दोनों जेल कर्मियों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed