फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipality will spend Rs 77 lakh to protect people from winter

Agra News: लोगों को सर्दी से बचाने के लिए 77 लाख खर्च करेगी नगरपालिका

Sat, 21 Dec 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Municipality will spend Rs 77 lakh to protect people from winter
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन, ईटो और सभासद।
मैनपुरी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को नगर पालिका के सभागार में आयोजित हुई। बोर्ड की बैठक में 1.52 करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। इनमें नगर पालिका ने शहर के लोगों को सर्दी से बचाने के लिए 77 लाख खर्च करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार की सुबह 10:30 बजे से नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू हुई। बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से 1.52 करोड़ के कार्यों पर सहमति बनी। इनमें 77 लाख रुपये केवल शहर के लोगों को सर्दी से बचाव के लिए खर्च करने का प्रस्ताव पास हुआ। 48 लाख की कीमत से शहर के लोगों को छह हजार कंबल वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर में अलाव जलाने के लिए नगर पालिका 25 लाख की लकड़ी की खरीद करेगी। यही नहीं शहर में चार स्थानों पर रैन बसेरा के लिए नगर पालिका प्रशासन चार लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर ईओ बुद्धिप्रकाश, सभासद मधु यादव, कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा, इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह, राजनारायण आदि मौजूद रहे।

75 लाख से मुख्य मार्गों पर लगेगी तिरंगा लाइट
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों पर तिरंगा लाइट लगाने के लिए 75 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से इसका प्रस्ताव भी पारित हुआ। इन लाइटों को शहर के प्रमुख मार्गों पर लगाया जाएगा। इससे शहर की रात के समय खूबसूरती बढ़ेगी। वहीं, लोगों को अंधेरी सड़कों से मुक्ति मिलेगी। रात के समय होने वाले हादसों में कमी आएगी। लूट, छिनैती जैसे अपराधों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों पर भी हुई चर्चा
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की विचार पर सभासदों से सहमति ली गई। इसके साथ ही नगर पालिका में निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी की स्वीकृति पर विचार हुआ। नगर के मुख्य मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने पर विचार किया गया। सभासद मधु यादव ने शहर के लेनगंज में डिवाइडर बनवाए जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed