फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipality will build a two-storey women's market

Agra News: नगरपालिका बनाएगी दो मंजिला महिला मार्केट

Thu, 14 Dec 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Municipality will build a two-storey women's market
कासगंज। नगर में महिलाओं की उद्यमशीलता को विकसित करने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए नगरपालिका परिषद के द्वारा अब गंदानाला चित्रगुप्त कॉलोनी इलाके में दो मंजिला महिला मार्केट बनाया जाएगा।नगरपालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिला मार्केट के लिए गंभीरता से नगरपालिका के द्वारा कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की है। इसी को देखते हुए महिला मार्केट का दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। जिसके लिए नियमानुसार आवंटन प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि अभी प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है। ले आउट और नक्शा शीघ्र बनेगा। उन्होंने बताया कि भूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट में वाद विचाराधीन था। नगरपालिका इस मुकदमे को कई माह पूर्व जीत चुकी है। इसके बाद महिला मार्केट की संरचना पर काम किया जा रहा है। शहर में महिला उद्यमियों के लिए कोई ऐसा स्थान नहीं है जहां महिलाएं सुरक्षित तरीके से अपना कारोबार कर पाएं। जब मार्केट बन जाएगा तो महिलाओं के लिए यह अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed