फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipality launched cleanliness campaign at Lehra Ghat

Agra News: लहरा घाट पर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 27 Feb 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Municipality launched cleanliness campaign at Lehra Ghat
सोरोंजी। तीर्थनगरी के लहरा गंगाघाट से कूडा उठाना नगरपालिका ने शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने कूडा लहरा गंगाघाट पर पड़े होने की खबर का बृहस्पतिवार को प्रकाशन भी किया। इसके बाद नगरपालिका प्रशासन सक्रिय हुआ और युद्धस्तर पर सफाई कार्य शुरू किया गया। सफाई कार्य में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन लगाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे के निर्देश पर लहरा गंगा घाट पर सफाई कर्मी, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली भेजकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। आठ दिन तक चले कांवड़ मेले में घाट पर जल लेने पहुंचे पांच लाख से अधिक कांवड़ियों ने गंगा की धार में ही पुरानी कांवड़ें , निष्प्रयोज्य पूजन सामग्री, पॉलिथीन आदि छोड़ दीं। महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं को घाट पर गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को छह घंटे तक चले स्वच्छता अभियान में 28 सफाईकर्मियों ने गंगा के अंदर पड़ी कावड़ें, टूटी गंगाजली का कांच, आदि कचरा निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed