{"_id":"6a8d1ed69e7c3ac73d05e200","slug":"municipal-team-fines-shops-and-liquor-outlets-rs-39-300-for-polythene-use-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: दुकानों से लेकर शराब ठेकों तक धड़ल्ले से मिली पॉलिथीन, नगर निगम ने काटे चालान; 39 हजार रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: दुकानों से लेकर शराब ठेकों तक धड़ल्ले से मिली पॉलिथीन, नगर निगम ने काटे चालान; 39 हजार रुपये वसूले
Tue, 25 Aug 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:19 AM IST
सार
आगरा में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम ने करकुंज रोड, फतेहाबाद रोड और ताजगंज में अभियान चलाया। दुकानों और शराब के ठेकों पर पॉलिथीन मिलने पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पॉलिथीन इस्तेमाल और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी के मामलों में कुल 39,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर नगर निगम की टीम ने सोमवार को करकुंज रोड, फतेहाबाद रोड और ताजगंज में अभियान चलाया, जिसमें दुकानों और शराब के ठेकों पर कार्रवाई की गई। इन पर पॉलिथीन मिलने पर 39,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ संयुक्त अभियान में करगिल पेट्रोल पंप के पास और इसके नजदीक बाजार में पॉलिथीन मिली। इनमें अग्रवाल डेली नीड्स, करकुंज रोड पर 10,000 रुपये, श्री श्यामजी डेयरी एंड स्वीट्स पर 5,000 रुपये और दो अन्य दुकानों पर एक-एक हजार रुपये के चालान किए गए। इस कार्रवाई में कुल 17,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
फतेहाबाद रोड पर शराब के ठेकों पर पॉलिथीन मिलने पर कुल 15,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले छह लोगों पर 7,300 रुपये जुर्माना लगाया गया। 12 मामलों में कुल 22,300 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। कार्रवाई में जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा और करकुंज रोड पर एसएफआई प्रदीप गौतम मौजूद रहे।