फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal President's victory challenged in High Court

Agra News: पालिकाध्यक्ष की जीत को हाईकोर्ट में चुनाैती

Wed, 26 Feb 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Municipal President's victory challenged in High Court
सोरोंजी। नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे के निर्वाचन को पराजित प्रत्याशी अर्चना पप्पू यादव ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने 14 फरवरी को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े सभी दस प्रत्याशियों को सम्मन जारी कर 7 मई तक अपना जवाब दाखिल करने के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट में अर्चना पप्पू यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे के निर्वाचन को चुनौती का आधार मतदाता सूची को बनाया है। इसमें 225 मतदाताओं के नाम दो बार व दस मतदाताओं के नाम तीन बार दर्ज हैं। 11 मई 2023 को संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव की मत गणना 13 मई को हुई थी। इसमें वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे को 3594 मत और पराजित प्रत्याशी अर्चना पप्पू यादव को 3381 मत मिले थे। रामेश्वर दयाल महेरे 153 मतों से विजयी घोषित किए गए थे। हाईकोर्ट में मामला ले जाने से पहले अर्चना पप्पू यादव ने जिला कोर्ट में रामेश्वर दयाल महेरे के निर्वाचन को चुनौती दी थी लेकिन 6 नवंबर 2024 को कोर्ट ने यााचिका खारिज कर दी थी। अब एक बार फिर नगर पालिका अध्यक्ष के निर्वाचन को चुनौती देने का मामला हाईकोर्ट में जाने पर सुर्खियों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed