फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal garbage cart entered cosmetic shop

Agra News: नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी कॉस्मेटिक की दुकान में घुसी

Tue, 28 May 2024 04:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Municipal garbage cart entered cosmetic shop
मैनपुरी। शहर में कृष्णा टाॅकीज रोड पर यादव मार्केट मोड़ पर सोमवार की सुबह नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी एक कॉस्मेटिक की दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि दुकान घटना के समय बंद थी। इस कारण से वहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि दुकान में काफी नुकसान हुआ। टक्कर मारने बाद चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

आगरा रोड निवासी हाशिम अली का यादव मार्केट मोड़ पर दुआ कॉस्मेटिक के नाम से प्रतिष्ठान है। सोमवार की सुबह नगर पालिका के डलाब घर से नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी कूड़ा उठाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान अनियंत्रित कूड़ा गाड़ी पास ही स्थित दुकान में जा घुसी। इससे शटर व कांच का सामान आदि टूट गया। वहां मौजूद लाेगों के बीच अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक कूड़ा गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलने के बाद हाशिम मौके पर आ गए। बताया कि मिनी ट्रक की टक्कर से करीब 2.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed