फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation ZSO accused of recovering Rs 14 lakh in the name of recruitment in nagar nigam agra

Agra News: नौकरी के नाम पर वसूले 14 लाख, आक्रोशित सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Nov 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 12:04 AM IST
सार

आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में सोमवार दोपहर को नारेबाजी करने के बाद नगर आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Municipal Corporation ZSO accused of recovering Rs 14 lakh in the name of recruitment in nagar nigam agra
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की ताजनगरी फेस-1 में सफाई कार्य कर रही कंपनी बांकेबिहारी इंटरप्राइजेज के 14 कर्मचारियों ने नगर निगम के जेडएसओ (जोनल सेनेटरी ऑफिसर) अमान शाहिद पर भर्ती के नाम पर 14 लाख रुपये की वसूलने का आरोप लगाया है। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में सोमवार दोपहर को नारेबाजी करने के बाद नगर आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर को नगर निगम में सफाईकर्मियों ने पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। निगम के कर्मचारियों ने कारण पूछा तो सभी धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे विनोद कुमार ने बताया कि वह बांकेबिहारी इंटरप्राइजेज कंपनी में सुपरवाइजर है। उसके जरिए ताजगंज जोन के जेडएसओ अमान शाहिद ने लोगों से भर्ती के नाम पर एक-एक लाख रुपये लिए हैं। अब उनकी नौकरी नहीं लगी तो युवा उससे अपने 14 लाख रुपये वापस मांग रहे हैं।

विज्ञापन

दो महीने तक कराया काम, नियुक्ति नहीं दी

विनोद कुमार के साथ आए रंजीत पुत्र अशोक, सोनम पत्नी, रंजीत, रणवीर पुत्र राकेश, रोहित पुत्र पूरन, दीपेश, राजा, सुशील आदि ने आरोप लगाया कि एक लाख रुपये लेने के बाद उन्हें आउटसोर्सिंग पर रखने के नाम पर दो महीने तक काम कराया, फिर दिवाली के बाद 4 नवंबर को कहा कि नौकरी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। मेयर की ओर से भर्ती होगी, तब नौकरी लगवा देंगे। दो महीने तक काम कराने के बाद उन्हें वेतन भी नहीं दिया गया। उन्होंने काम करने की अपनी तस्वीरों को भी दिखाया। इस मामले में उन्होंने नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed