फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   municipal corporation will conduct third-party investigation into illegal extortion case involving demolition

Agra News: नाला निर्माण के लिए ठेकेदार ने तोड़े रैंप, फिर फैक्टरी संचालकों से की वसूली; नगर निगम कराएगा जांच

Thu, 01 Jan 2026 11:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:50 PM IST
सार

नाला निर्माण के लिए ठेकेदार ने फैक्टरी के सामने बनी रैंप को तोड़ दिया। दोबारा रैंप बनाने के लिए रुपयों की मांग की। मामले में नगर निगम ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
municipal corporation will conduct third-party investigation into illegal extortion case involving demolition
नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा के हाथरस रोड पर पुराना नाला तोड़कर नया नाला बनाने के दौरान रैंप तोड़कर फैक्टरी मालिकों से नए रैंप बनाने के नाम पर लाखों रुपये वसूलने के मामले की नगर निगम थर्ड पार्टी जांच कराएगा। कार्यवाहक मुख्य अभियंता निर्माण अरविंद श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने कारोबारियों से हो रही इस वसूली की खबर प्रकाशित की तो निगम प्रशासन हरकत में आया। श्रीवास्तव ने बताया कि थर्ड पार्टी एजेंसी जांच कर एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए तो निर्माण कर रही फर्म पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें, नगर निगम ने हाथरस रोड पर फाउंड्री नगर औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक चार पुलिया से टेढ़ी बगिया के बीच करीब 50 लाख रुपये की लागत से नया नाला निर्माण करा रहा है। नाला निर्माण शुरू करने के दौरान ठेकेदार ने फैक्टरियों के बाहर बने रैंप तोड़ दिए। आरोप है कि ठेकेदार ने दोबारा रैंप बनाने के नाम पर फैक्टरी संचालकों से एक लाख रुपये तक वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed