आगरा: नगर निगम की टीम ने गोदाम पर मारा छापा, आठ कुंतल पॉलिथीन जब्त, 2.50 लाख रुपये जुर्माना
आगरा में अब तक कई बार कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन प्रतिबंधित पॉलीथिन इस्तेमाल नहीं थमा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के यमुनापार इलाके में नगर निगम ने शनिवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ फिर से बड़ी कार्रवाई की। रामबाग के बाद नरायच के गोकुल नगर में बनाए गए गोदाम पर नगर निगम की टीम ने शनिवार दोपहर छापा मारा, जहां से आठ कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। मनीष शर्मा के गोदाम में यह पॉलिथीन छिपाकर रखी गई थी। नगर निगम टीम ने इसे जब्त किया और 2.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एके सिंह (रिटायर्ड) के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पॉलिथीन को नष्ट कराया गया, जबकि जुर्माने की रकम नगर निगम कोष में जमा कराई गई। कार्रवाई में सेनेटरी इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह तथा प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे।
नहीं रुक रहा प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल
आगरा में प्रतिबंधित पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। राशन की दुकानों से लेकर ठेलों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान रखकर बेचा जा रहा है। नगर निगम की टीम जब कार्रवाई करती तो दुकानदारों द्वारा पॉलिथीन छिपा ली जाती है। अब तक कई बार कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन प्रतिबंधित पॉलिथीन इस्तेमाल नहीं थमा है।