{"_id":"69725293640107fdcc049622","slug":"municipal-corporation-team-removed-encroachments-in-agra-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: अतिक्रमण के खिलाफ गरजा निगम का बुलडोजर...दुकानदारों का विरोध भी नहीं आया काम, ध्वस्त किए गए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अतिक्रमण के खिलाफ गरजा निगम का बुलडोजर...दुकानदारों का विरोध भी नहीं आया काम, ध्वस्त किए गए अवैध कब्जे
Thu, 22 Jan 2026 10:13 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:13 PM IST
सार
आगरा में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। इस दाैरान दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन निगम का बुलडोजर नहीं रुका। अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में नगर निगम ने बृहस्पतिवार को छीपीटोला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित पुरानी सब्जी मंडी से छीपीटोला जाने वाले मुख्य मार्ग पर फल विक्रेताओं की ओर से किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
प्रभारी अतिक्रमण डॉ. अजय कुमार ने बताया कि प्रवर्तन दल ने सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखे गए दर्जनों ठेल, तख्त, तिरपाल और अस्थायी ढांचों को हटाया। लंबे समय से फल विक्रेताओं ने सड़क पर अतिक्रमण कर लिया था। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित था। एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के कारण बालूगंज की ओर जाने वाले वाहन इसी सड़क का उपयोग कर रहे हैं। जाम के कारण यहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बुलडोजर चला तो दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन प्रवर्तन दल ने सख्ती दिखाते हुए उनसे जुर्माना भी वसूला। टीम ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कठोर कार्रवाई के साथ सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।