फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation removed encroachment in Dayalbagh

Agra News: दयालबाग में गरजा निगम का बुलडोजर, पुष्पांजलि बाग में तीन दर्जन से अधिक चबूतरे व रैंप ध्वस्त

Mon, 24 Nov 2025 11:09 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:09 PM IST
सार

घरों के आगे सड़क घेरकर बनाए गए चबूतरे और रैंप को नगर निगम के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। इस दाैरान लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन निगम की कार्रवाई नहीं रुकी। 

विज्ञापन
Municipal Corporation removed encroachment in Dayalbagh
रैंप तोड़ती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच नगर निगम ने सोमवार को बूढ़ी का नगला दयालबाग स्थित पुष्पांजलि बाग में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन दल ने तीन दर्जन से अधिक घरों के आगे सड़क घेरकर बनाए गए चबूतरे और रैंप बुलडोजर से ध्वस्त करा दिए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने बुलडोजर के आगे खड़े होकर विरोध कर कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रवर्तन दल ने सख्ती कर उन्हें साइड कर दिया।
विज्ञापन


बता दें, दो दिन पहले चले अभियान के दौरान निगम ने शिकायत के आधार पर कुछ लोगों के अवैध निर्माण को जमींदोज किया था। हालांकि उस दौरान लोगों ने निगम अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई थी। इसी के बाद निगम ने अभियान चलाकर सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा दिया। अभियान के दौरान अतिक्रमण प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता टीम के साथ मौजूद रहे। 
विज्ञापन


निगम प्रशासन ने साफ किया कि शहर के किसी भी हिस्से में सार्वजनिक मार्गों पर कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed