फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal corporation became strict for not paying house tax half a dozen shops sealed in Sanjay Palace

Agra: गृहकर नहीं देने पर निगम सख्त, संजय पैलेस में आधा दर्जन दुकानें सील; ऐसे बकायेदारों की बढ़ेगी मुश्किल

Mon, 17 Mar 2025 09:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Mar 2025 09:18 PM IST
सार

गृहकर जमा नहीं कराने वालों पर नगर निगम सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार को आधा दर्जन दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बकाया जमा नहीं करने वालों पर ये कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Municipal corporation became strict for not paying house tax half a dozen shops sealed in Sanjay Palace
कार्रवाई करती निगम की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गृहकर जमा नहीं करने पर नगर निगम की टीम ने कपड़ा मार्केट संजय पैलेस में सोमवार को आधा दर्जन दुकानों पर सील करने की कार्रवाई की। जूता और कपड़ा मार्केट संजय पैलेस के कई दुकानदार गृहकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बकाएदारों को अंतिम नोटिस भेजकर सीलिंग की कार्रवाई के आदेश दिए। जोनल अधिकारी हरीपर्वत अवधेश कुमार, कर अधीक्षक अक्षय कुमार और राजस्व निरीक्षक नितिन कर्णवाल ने प्रवर्तन दल के साथ कपड़ा मार्केट में आधा दर्जन दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानदारों पर 13 लाख से अधिक का गृहकर बकाया है।
विज्ञापन


यह दुकानें हुईं सील
ब्लॉक 11 स्थित राम प्रकाश पर 3,92,727 रुपये, अनिल कुमार ब्लॉक 10 पर 2,28609, भगवान गर्ग ब्लॉक 11 पर 88,776, इसी ब्लॉक में सुरेश कुमार पर 1,19,277, ब्लॉक आठ उषा गोयल पर 3,92727 और अनुज गौर पर 1,05005 रुपये गृहकर के बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार से अधिक के बकाएदार निशाने पर
जीआईएस सर्वे में अपडेट संपत्तियों में 50 हजार और एक लाख से अधिक के बकाएदारों की सूची बनाकर कार्रवाई की जा रही है। हर राजस्व निरीक्षक को बकाएदारों से संपर्क रखने का निर्देश दिया गया है। 31 मार्च तक बकाया गृहकर जमा नहीं कराया तो अगले वित्तीय वर्ष में 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के साथ भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed