फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Commissioner in Agra recommended suspension of bribed woman revenue inspector

Agra: घूसखोर महिला राजस्व निरीक्षक के निलंबन की सिफारिश, नगर आयुक्त ने कार्यभार अन्य निरीक्षकों को सौंपा

Thu, 11 Jan 2024 09:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 09:04 AM IST
सार

आगरा में घूसखोर महिला राजस्व निरीक्षक के निलंबन की सिफारिश की गई है। नगर आयुक्त ने कार्यभार अन्य निरीक्षकों को सौंपा है। 

विज्ञापन
Municipal Commissioner in Agra recommended suspension of bribed woman revenue inspector
विजिलेंस टीम ने राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता और उसके साथी को घूस लेते पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नगर निगम में रंगे हाथों घूस लेते हुए पकड़ी गई राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता को निलंबित करने की सिफारिश लखनऊ की गई है। नगर आयुक्त ने महिला राजस्व निरीक्षक का कार्यभार अन्य निरीक्षकों को दे दिया है और आदेश जारी किया है कि टैक्स विभाग से जुड़ी समस्याओं या आपत्तियों के लिए जोन के जोन अधिकारी अधिकृत हैं।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि संपत्ति कर में गड़बड़ी की शिकायतों को जोनल अधिकारी या नगर आयुक्त कार्यालय में कभी भी आकर दे सकते हैं। जोनल अधिकारी स्तर से निस्तारित प्रकरण से यदि कोई पक्ष असंतुष्ट है तो वह नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त के कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे के बीच आ सकता है। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि वह टैक्स विभाग में ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं, जिससे इस तरह की शिकायतों पर लगाम कसी जा सकेगी। टैक्स का पूरा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया जाएगा, जिसमें मैनुअल गड़बड़ी की गुंजाइश ही नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज आएगा स्वच्छता सर्वेक्षण

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का परिणाम बृहस्पतिवार को आएगा। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गारबेज फ्री सिटी में 7 स्टार रेटिंग पाने वाले शहरों के मेयर और नगर आयुक्त को सम्मानित करेंगे, वहीं सर्वे का परिणाम भी जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed