{"_id":"66c6afe0a1b633eff400b10e","slug":"municipal-commissioner-imposed-fine-of-20-thousand-on-contractor-for-negligence-in-road-construction-in-agra-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क निर्माण में लापरवाही, ठेकेदार पर 20 हजार का जुर्माना... नोटिस भी थमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क निर्माण में लापरवाही, ठेकेदार पर 20 हजार का जुर्माना... नोटिस भी थमाया
Thu, 22 Aug 2024 09:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:18 AM IST
सार
ताजनगरी में सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त ने ठेकेदार पर 20 हजार का जुर्माना लगाया। साथ में नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क निर्माण में लापरवाही पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने ठेकेदार पर बीस हजार रुपये जुर्माना लगाया है। साथ ही ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
हरीपर्वत जोन के वार्ड संख्या 95 में नगर निगम के सामने की गली में सीसी रोड का अवर अभियंता पूनम, क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बुधवार को निरीक्षण किया। पार्षद शरद चौहान ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने सीसी फर्श के ऊपर प्लास्टर की एक लेयर अलग से डलवा दी।
विज्ञापन
उसी दिन बारिश में एमएम पाठक के घर के सामने यह क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन को की गई थी। इस पर अवर अभियंता के साथ निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियर को सौंपी रिपोर्ट के बाद नगर आयुक्त ने उनकी सिफारिश पर ठेकेदार पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन