फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal commissioner has taken action against eight officers for laxity in house tax collection in Agra

Agra News: गृहकर वसूली में ढिलाई पर आठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, वेतन वृद्धि रोकने का आदेश

Wed, 26 Jul 2023 03:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 03:23 PM IST
सार

Agra News: नगर आयुक्त ने गृहकर वसूली में ढिलाई पर आठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी का वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Municipal commissioner has taken action against eight officers for laxity in house tax collection in Agra
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोहामंडी जोन के सहायक नगर आयुक्त अश्वनी कुमार सिंह को गृहकर वसूली में ढिलाई बरतने पर नगर आयुक्त ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उनके समेत निगम के 8 अधिकारियाें और कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। नगर आयुक्त ने गृहकर वसूली की समीक्षा में लोहामंडी जोन में सबसे कम वसूली पाई, इस पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि इस साल गृहकर का 125 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन अप्रैल से जून माह तक जोन में बेहद कम वसूली की गई है, जबकि 10 फीसदी छूट का लाभ भी इस दौरान लोग उठा सकते हैं। 19 जुलाई को इन कर्मचारियों, अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वह कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दे पाए। वह हर माह समीक्षा करेंगे और टैक्स न वसूल पाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'साहब! लोभियों ने चाकू से गला काटकर बेटी को मार डाला, मोहल्ले में ही हुई थी शादी'...बिलख पड़ी नैना की मां

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी वेतन वृद्धि रोकी गई

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने लोहामंडी के कर अधीक्षक रामबाबू की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं, वहीं छत्ता जोन के कर अधीक्षक डीवी सिंह, ताजगंज जोन के कर अधीक्षक हेमंत सिंह, हरीपर्वत की राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता, ताजगंज के कर संग्रहकर्ता वीरेंद्र सिंह, छत्ता जोन के कर संग्रहकर्ता अश्वनी श्रीवास्तव और लोहामंडी जोन के कर संग्रहकर्ता राज कुमार गिर्ज की वेतन वृद्धि रोक दी गई है।


यह भी पढ़ेंः- UP: 'साहब! लोभियों ने चाकू से गला काटकर बेटी को मार डाला, मोहल्ले में ही हुई थी शादी'...बिलख पड़ी नैना की मां

आंकड़े एक नजर में...

  • 3.50 लाख संपत्तियां शहर में
  • 125 करोड़ रुपये का टैक्स लक्ष्य
  • 87 हजार घर ही दे रहे गृहकर
  • 77 करोड़ ही वसूल पाए गृहकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed