फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal by-election in Ward 11 not show enthusiasm

नगर निगम के वार्ड 11 के उपचुनाव में नहीं दिखा उत्साह

Mon, 08 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Mon, 08 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal by-election in Ward 11 not show enthusiasm
नगर निगम के वार्ड संख्या 11 (काजीपाड़ा) के उप चुनाव में मतदाताओं का उत्साह नहीं दिखा। सिर्फ 26.25 फीसदी वोटर ही मतदान करने घर से निकले। चार केंद्रों पर हुआ मतदान सुबह से शाम तक ठंडा ही दिखाई दिया। एक बूथ पर तो एक भी वोट नहीं पड़ा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगर निकाय) हरनाम सिंह के मुताबिक, रविवार को चार केंद्रों में 13 मतदान स्थलों पर वोटिंग हुई। सिद्धार्थ विद्यालय चक्कीपाट के कमरा नंबर 1,2,3,4 और 5 में मतदान की व्यवस्था थी। कन्या जूनियर हाईस्कूल काजीपाड़ा के कमरा नंबर 1,2,3 और 4 में वोट डाले गए। बेसिक परिषदीय विद्यालय जैन गली तेलीपाड़ा के कमरा नंबर एक और दो में और शहीद भगत सिंह बाल विद्यालय औलिया रोड के कमरा नंबर एक और दो में वोट डाले गए। मतदान प्रक्रिया सुबह ही शुरू हो गई थी। मगर, मतदाताओं में वोटिंग के प्रति कोई रुझान नहीं दिखा। आलम यह था कि मतदेय स्थलों के आसपास न तो पर्ची बनाने वाले एजेंट ही दिखाई दे रहे थे और न ही वोटर। इक्का-दुक्का वोटर ही मतदान स्थलों पर नजर आ रहे थे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मतदान स्थलों पर तैनात रहे। क्षेत्र में भी वोटिंग जैसा कोई माहौल नहीं था। बता दें कि ये चुनाव वर्ष 2012 की मतदाता सूची के आधार पर कराया गया था। मतगणना नौ फरवरी को होगी।
विज्ञापन


निर्दलीय और भाजपा प्रत्याशी आमने-सामने
वार्ड 11 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदीप कुमार जैन और निर्दलीय प्रत्याशी जलील गौरी में टक्कर है। सुदीप जहां भाजपा के वोट बैंक के सहारे जीत की उम्मीद लगा रहे हैं वहीं, जलील गौरी को समाज के वोटरों पर भरोसा है। दोनों में सीधी टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed