फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mumbai woman died of heart attack who came to the darshan of Banke Bihari in Vrindavan

होली पर ब्रज में भारी भीड़: वृंदावन में तबीयत बिगड़ने से महिला श्रद्धालु की मौत, बरसाना में बुजुर्ग की गई जान

Sun, 13 Mar 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 12:14 AM IST
सार

मुंबई की 60 वर्षीय महिला अपने परिजनों के साथ वृंदावन आई थी। शनिवार को वह बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने गई, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। एक दिन पहले बरसाना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Mumbai woman died of heart attack who came to the darshan of Banke Bihari in Vrindavan
अस्पताल के बाहर खड़ीं महिला के साथ की श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को भीड़ के चलते एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बता दें कि पिछले माह भी एक पुरुष की दर्शन के दौरान तबीयत बिगड़ी थी। वह भी भीड़ के कारण घबरा गया था। अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

होली पर मंदिरों में उमड़ रही भीड़ 

ब्रज में होली का पर्व मनाने के लिए देश-दुनिया से हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में प्रतिदिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को सुबह से ही भीड़ का दबाव है। मुंबई की 60 वर्षीय मधु अग्रवाल भी कुछ महिलाओं के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंची थी।

विज्ञापन

भीड़ के दबाव के कारण बेहोश होकर गिरीं

मंदिर में भीड़ के अधिक दबाव के चलते उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर मंदिर परिसर में ही गिर गईं। मंदिर के सुरक्षाकर्मी अन्य श्रद्धालुओं की मदद से उनको बाहर लेकर आए। पुलिसकर्मियों के सहयोग से उनको जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर की मरीज थी महिला श्रद्धालु 

जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि मरीज काफी गंभीर स्थिति में थी। हमने प्राथमिक उपचार भी दिया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं आया। इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के साथ की महिलाओं ने जानकारी दी है कि मधु अग्रवाल शुगर से पीड़ित थीं।

बरसाना में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत 

बरसाना में लठामार होली पर आए 65 वर्षीय श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। पंजाब के पठानकोट निवासी चरण दास परिवार के साथ शुक्रवार को बरसाना आए थे। लठामार होली खत्म होने के बाद वह परिवार के साथ राधारानी के दर्शन के लिए मंदिर गए, जहां भीड़ में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। 

परिजनों ने उनको मंदिर के बाहर ही बैठा दिया और दर्शन करने चले गए। परिजन लौटकर आए तो चरण दास की मौत हो चुकी थी। परिजन मृतक के शव को अपने साथ पठानकोट ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed