फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mumbai businessman kidnapped in Agra

UP: आगरा में मुंबई के कारोबारी का अपहरण...खेत में बंधक बनाकर की मारपीट, फिराैती वसूली

Wed, 07 Jan 2026 11:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मुंबई से आए कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। खेत में बंधक बनाकर कारोबारी के साथ मारपीट की गई। फिराैती वसूलने के बाद बदमाशों ने कारोबारी को छोड़ा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Mumbai businessman kidnapped in Agra
पीड़ित कारोबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दाैला के रामबाग चाैराहे से बुधवार दोपहर को कार सवार बदमाशों ने मुंबई के साड़ी कारोबारी 66 वर्षीय सतीश अग्रवाल का अपहरण कर लिया। उन्हें बेहोश करने के बाद हाथरस ले गए। अज्ञात स्थान पर खेतों में बंधक बनाकर पिटाई लगाई। परिजन को फोन करके 1.20 लाख रुपये लेने के बाद छोड़ा। कारोबारी राहगीरों की मदद से परिचित कारोबारियों के पास पहुंचे। घटना की जानकारी दी। देर रात मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


घटना दोपहर 2 बजे की है। मुंबई, महाराष्ट्र के रहने वाले सतीश अग्रवाल ने बताया कि वह पांच साल से आगरा के कारोबारियों से व्यापार कर रहे हैं। उनकी सुचिता फेब्रीकेट्स के नाम से फर्म है। वह मंगलवार को आगरा आए थे। दरेसी स्थित होटल में ठहरे थे। बुधवार को उन्हें परिचित दिल्ली के कारोबारी विकास अग्रवाल ने फोन किया। मिलने के लिए रामबाग पर बुलाया। वो आटो से पहुंच गए। एक दुकान पर खड़े होकर परिचित का इंतजार कर रहे थे। तभी नीले रंग की गाड़ी में दो लोग आए। उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। कुछ देर बाद होश आया तो एक खेत में थे।
विज्ञापन


7-8 लोगों ने उन्हें बंधक बना रखा था। उन्होंने पकड़ने का कारण पूछा तो पीटना शुरू कर दिया। लात-घूंसों से पिटाई लगाई। रुपयों की मांग करने लगे। उन्होंने रकम नहीं होने की बात कही। यह सुनकर और पिटाई लगाई। उन्होंने दामाद को फोन करके रकम मांगी। मगर उसके पास भी रुपये नहीं थे। परिचित एजेंट से आरोपियों के बताए खाते में 1 लाख रुपये जमा कराए। युवक नहीं माने। इस पर 20 हजार और लिए। तब उन्हें मुख्य मार्ग पर छोड़कर चले गए। एक राहगीर की मदद से बस स्टैंड आए। तब वो हाथरस के सादाबाद में थे। वह राहगीरों से 50 रुपये मांगकर दरेसी पहुंचे। व्यापारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस
व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल की मदद से सतीश अग्रवाल थाना एत्माद्दाैला पहुंचे और घटना की जानकारी दी। व्यापारियों ने आरोपियों की धरपकड़ की मांग की। वहीं डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिस स्थान से अपहरण करना बताया गया है, वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे जाएंगे। रुपये खाते में लिए गए हैं। यह खाता किसका है, पता किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला लेन-देन के विवाद का लग रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed