{"_id":"64e78c9bd319c6e0d20d4945","slug":"mumbai-based-company-cheated-with-40-investors-lured-by-greed-one-and-half-times-profit-in-ten-months-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 महीने में 1.5 गुना मुनाफा: लालच में आए 40 निवेशक, मुंबई की इस कंपनी ने ठगे दो करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 महीने में 1.5 गुना मुनाफा: लालच में आए 40 निवेशक, मुंबई की इस कंपनी ने ठगे दो करोड़ रुपये
Fri, 25 Aug 2023 06:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Aug 2023 06:45 AM IST
सार
मुंबई की कंपनी ने 1.5 गुना रकम देने का वादा किया। इसके बाद आगरा के 40 निवेशकों के दो करोड़ रुपये ठग लिए। इस कंपनी का संजय प्लेस में ऑफिस था, जिस पर ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में मुंबई की कंपनी ने निवेश करने पर 10 महीने में 1.5 गुना मुनाफे का झांसा देकर 40 निवेशकों से करीब 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। संजय प्लेस में ऑफिस पर ताला डालकर अधिकारी और कर्मचारी फरार हो गए। निवेशक भटकने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
किरावली निवासी फिरोज खान ने मुकदमा दर्ज कराया है। वह एक बीमा कंपनी के लिए काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह कुछ समय पहले बेरोजगार थे। तब एक मध्यस्थ के माध्यम से मुंबई के धारावी निवासी सुभाष जायसवाल से मुलाकात हुई। उन्होंने एक कंपनी के लिए काम करने का सुझाव दिया।
एक दिन वो उन्हें मुंबई लेकर गया। महादेव पांडुरंग जाधव से मुलाकात कराई। उन्होंने खुद को रिहान एंटरप्राइजेज कंपनी का डायरेक्टर बताया। कहा कि कंपनी निवेश और फाइनेंस कार्य करती है। आप भी निवेश कर सकते हो। उन्होंने मार्च 2022 में एक आफिस संजय प्लेस में खोला है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सुभाष जायसवाल और महादेव पांडुरंग जाधव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम