फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mulayam singh yadav will contest lok sabha election 2019 from mainpuri

इस लोकसभा सीट पर लगातार 23 वर्षों से लहरा रहा सपा का झंडा, जानिए चुनावी इतिहास

Sat, 09 Mar 2019 12:28 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 09 Mar 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav will contest lok sabha election 2019 from mainpuri
सपा का झंडा
आगामी लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पांचवीं बार किस्मत आजमाएंगे। वो यहां से चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। चारों बार जीते हैं। 2014 में मैनपुरी और आजमगढ़ से जीते थे। बाद में मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। यहां से तेज प्रताप उप चुनाव लड़े और जीत गए। 
विज्ञापन


मैनपुरी लोकसभा सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। मुलायम सिंह यादव जब-जब लोकसभा चुनाव लड़े हमेशा जीत हासिल की। वर्ष 1996 से इस सीट पर लगातार सपा का कब्जा चला आ रहा है। सपा से लोकसभा में मैनपुरी का प्रतिनिधित्व मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव, पौत्र तेजप्रताप सिंह यादव के अलावा बलराम सिंह यादव भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 2014 में मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी और आजमगढ़ से चुनाव जीता था, लेकिन बाद में मैनपुरी सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में तेजप्रताप सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। काफी समय से मुलायम सिंह यादव के चुनाव लड़ने पर अटकलें लगाई जा रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसपा नहीं उतारेगी प्रत्याशी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पहले ही मुलायम सिंह यादव के सामने प्रत्याशी नहीं उतारने की घोषणा कर चुकी है। यादव बाहुल्य सीट होने के कारण मैनपुरी पर लंबे समय से सपा का ही कब्जा रहा है। अब सांसद तेजप्रताप यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसकी पार्टी ने अभी घोषणा नहीं की है। 

मुलायम सिंह यादव का नाम घोषित होते ही सपा खेमे में खुशी का माहौल नजर आ रहा है। सपाई अभी से जीत के दावे करने लगे हैं। उनका कहना है कि मैनपुरी से जब-जब मुलायम सिंह यादव लड़े हैं, तब-तब उनकी ही जीत हुई है। 

लोकसभा चुनाव वर्ष 1996
 
प्रत्याशी का नाम पार्टी   वोट मिले वोट प्रतिशत 
मुलायम सिंह यादव   सपा 273303 42.77
उपदेश सिंह चौहान भाजपा 221345 34.64
भगवत दास शाक्य बसपा   102785 16.08
किशन चंद्र कांग्रेस 14993   2.35

लोकसभा चुनाव वर्ष  2004

मुलायम सिंह यादव सपा 460470    63.96
अशोक शाक्य बसपा 122600 17.03
बलराम सिंह यादव भाजपा 111153 15.44
ठा. राजेंद्र सिंह जादौन कांग्रेस 9896 1.37

लोकसभा चुनाव वर्ष 2009
 
मुलायम सिंह यादव सपा 392308 56.44
विनय शाक्य बसपा 219239 31.54
तृप्ति शाक्य भाजपा   56265 8.09

लोकसभा चुनाव वर्ष 2014
 
मुलायम सिंह यादव सपा 595918 60.01
शत्रुघन सिंह चौहान भाजपा 231252 23.29
डॉ. संघमित्रा मौर्या बसपा 142833 14.38

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed