{"_id":"5ae5e04f4f1c1b84098b747f","slug":"mulayam-singh-yadav-said-the-strategy-will-be-formulated-at-the-last-moment-on-the-coalition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" मुलायम सिंह यादव ने कहा- हमें चुनाव लड़ने का पुराना अनुभव, इस विषय पर बोले, अंतिम समय बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह यादव ने कहा- हमें चुनाव लड़ने का पुराना अनुभव, इस विषय पर बोले, अंतिम समय बनेगी रणनीति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 30 Apr 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सपा पूरी तरह से तैयार है। हमें चुनाव लड़ने का पुराना अनुभव है।
हमने खूब चुनाव लड़े और लड़ाए हैं, इसलिए पहले से रणनीति बनाने की जरूरत नहीं है। अंतिम समय पर ही रणनीति बनाई जाएगी। गठबंधन को लेकर सवाल को उन्होंने टाल दिया।
कहा कि जब होगा, तब इसके बारे में आपको पता चल जाएगा।मुलायम सिंह यादव रविवार को डा. आरएस पारीक के पौत्र के विवाह समारोह में शिरकत करने आए थे। इस बीच वह मीडिया से दूर ही रहे।

Trending Videos
चलते-चलते सिर्फ 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में पूछे गए सवाल का ही जवाब दिया। वह भी संक्षिप्त में। बोले, निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आया हूं, इसलिए राजनीति के सवालों का फिलहाल कोई मतलब नहीं।
लगभग एक घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह कार्यकर्ताओं से भी ज्यादा नहीं मिले। यहां तक कि पदाधिकारियों तक के गुलदस्ते स्वीकार नहीं किए। वर-वधु को आशीर्वाद देने के बाद वह दिल्ली को रवाना हो गए।
काफी दिनों बाद आगरा आए मुलायम सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सपा संरक्षक के आने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ता दोपहर से ही फतेहाबाद टोल पर एकत्रित हो गए थे।