{"_id":"65b2b287253eeeddeb093e24","slug":"mulayam-singh-inter-college-in-kho-kho-hodalpur-winner-in-kabaddi-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-110390-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खो-खो में मुलायम सिंह इंटर कॉलेज, कबड्डी में होडलपुर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खो-खो में मुलायम सिंह इंटर कॉलेज, कबड्डी में होडलपुर विजेता
Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम पर अंडर 14 बालिका खो-खो और बालक कबड्डी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खो-खो में मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। जबकि कबड्डी में होडलपुर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष डीएस लौधी ने किया।
खो-खो और कबड्डी में आठ-आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। खो-खो का फाइनल मैच मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज और राज कोचिंग सेंटर होडलपुर की टीम के बीच हुआ। जिसमें मुलायम सिंह यादव विजेता और राज कोचिंग की टीम उप विजेता रही। कबड्डी के फाइनल मैच में होडलपुर की टीम विजेता रही और उप विजेता नगला ढोरई की टीम रही। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को 26 जनवरी को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 10 बजे अंडर 14 बालक एथलेटिक्स एवं वालीबाल प्रतियोगिता तथा सुबह 9 बजे क्रांस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बृजेश यादव, नरेश कुमार, मुन्नालाल, राज कुमार, राहुल कुमार, नीटू, नवीन, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।