फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mulayam singh funeral

पंचतत्व में विलीन हो गया दहाड़ने वाला नेता

Wed, 12 Oct 2022 01:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh funeral
मैनपुरी। गमों पर यादों का जब मरहम लगा, तो आंखों से अश्रुओं की अविरल धारा बह निकली। किसी ने पेड़ की आढ़ में छिपा लिए, तो कोई अपने आंसुओं को रोक नहीं सका। किसी की यादों में धरती पुत्र की एंबेसडर कार दौड़ने लगी, तो बच्चों से मिलने की नेता जी की अदा ने धरती पुत्र के चाहने वालों को खूब रुलाया। चुनाव प्रचार के दौरान मोहल्लों में नाम लेकर संबोधन करने की अदा भी लोगों को खूब याद आ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सैफई में जैसे-जैसे मुखाग्नि की लपटों ने आसमां से बातें करनी शुरू कीं, वैसे-वैसे शहर में नेता जी की यादें जिंदा होती चली गईं। इन्हीं यादों के सहारे शहर के लोग भी समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की यादें एक-दूसरे से साझा करते रहे। मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश से केंद्र की राजनीति में वर्ष 1984 में कदम रखा। उन्होंने इटावा से कांग्रेस नेता बलराम सिंह यादव के खिलाफ औरैया के रविंद्र सिंह चौहान को चुनाव लड़ाया। शहर के मोहल्ला कटरा में व्यापारी नेता जय प्रकाश आर्य के मकान में चुनाव कार्यालय बनाया गया। कार्यालय में एक महीने तक नेताजी रुके थे। यहीं से हर रोज गांव-गांव चुनाव प्रचार के लिए मुलायम सिंह यादव एंबेसडर कार से सफर तय करते थे। मोहल्ले के लोगों से नाम लेकर हालचाल पूछने की अदा को भी काफी याद किया गया। देवीपुरा गांव के रहने वाले वीपी सिंह बताते हैं कि देहात में चुनावी सभाओं के दौरान जब हेलीकॉप्टर खेतों में उतरता था, तो वह नजारा देखने लायक होता था। नेता जी को पास से देखने के लिए लोगों में होड़ लगी रहती थी।
विज्ञापन

पिता के साथ बाजार आते थे मुलायम
. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का मैनपुरी से गहरा नाता रहा। मंचों से कई बार राजनीतिक विरोधियों को चुनौती देने के कारण उनकी सभाओं का लोगों को इंतजार रहता था। जिला से ही उनका गांव सैफई लगा हुआ था। करहल कस्बे में नेता जी अपने पिता सुघर सिंह यादव के साथ बाजार करने आते थे। नेता जी ने मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान, कोसमा चौराहा, पड़रिया चौराहा, कुरावली में जनसभाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम सिंह वाली मैनपुरी
. गांव रठेरा के रहने वाले रामराज सिंह बताते हैं कि कई साल पहले दिल्ली गए थे। वहां लोगों को यह बताने पर कि हम मैनपुरी से आए हैं, तो उन लोगों ने हमें नेता जी का पता आसानी से बता दिया। वहां नेता जी को काफी लोग मुलायम सिंह वाली मैनपुरी के नाम से जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed