{"_id":"6d6041ea75a7e5ae1a7a5168ef5a38f9","slug":"mulayam-said-keep-patientce-i-ll-see-matter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम बोले- धैर्य रखें, अब हम देखेंगे पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम बोले- धैर्य रखें, अब हम देखेंगे पूरा मामला
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौली अहीर ब्लाक जिला पंचायत वार्ड 10 में हुआ घटनाक्रम अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के दरबार में पहुंच गया है। जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव के साथ क्षेत्र के गण्यमान लोग गुरुवार को दिल्ली में उनसे मिले। पूरे घटनाक्रम से उन्हें अवगत कराया और मतगणना स्थल पर पथराव के आरोप में जेल में बंद ग्रामीणों को छुड़वाने की मांग की गई है।
रामसहाय यादव ने बताया कि गणेश यादव के समर्थक और ब्लाक के गण्यमान लोग जिनमें प्रधान और पूर्व प्रधान आदि शामिल थे। उन्होंने मुलायम सिंह को मतगणना से लेकर दो बार हुई पुनर्मतणना और इस बीच घटे पूरे घटनाक्रम और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया है। गणेश समर्थकों ने अखबारों की कटिंग, वीडियो क्लिप भी उन्हें दी हैं। क्षेत्र में जो तनावपूर्ण हालात हैं, उसकी विस्तृत जानकारी दी गई है। पथराव के आरोप में जिन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है, उन्हें छुड़वाने की मांग की है। पुलिस पर कार्रवाई में जल्दबाजी केआरोप लगाए गए। रामसहाय यादव ने बताया कि सपा सुप्रीमों ने सभी की बातों को सुना और भरोसा दिलाया है कि वे धैर्य रखेंगे, अब वे इस प्रकरण को स्वयं देखेंगे। उन्होंने इस बात आश्चर्य व्यक्त किया कि बरौली अहीर विकास खंड में इतना गंभीर मामला हो गया लेकिन किसी ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिल पाया था लेकिन जल्द ही सीएम से भी क्षेत्र के लोगों की मुलाकात कराएंगे, जिससे बरौली अहीर में जो तनाव है उसे कम किया जा सके।