फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mulayam said, keep patientce, i'll see matter

मुलायम बोले- धैर्य रखें, अब हम देखेंगे पूरा मामला

Fri, 06 Nov 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 06 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
mulayam said, keep patientce, i'll see matter
बरौली अहीर ब्लाक जिला पंचायत वार्ड 10 में हुआ घटनाक्रम अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के दरबार में पहुंच गया है। जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव के साथ क्षेत्र के गण्यमान लोग गुरुवार को दिल्ली में उनसे मिले। पूरे घटनाक्रम से उन्हें अवगत कराया और मतगणना स्थल पर पथराव के आरोप में जेल में बंद ग्रामीणों को छुड़वाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

रामसहाय यादव ने बताया कि गणेश यादव के समर्थक और ब्लाक के गण्यमान लोग जिनमें प्रधान और पूर्व प्रधान आदि शामिल थे। उन्होंने मुलायम सिंह को मतगणना से लेकर दो बार हुई पुनर्मतणना और इस बीच घटे पूरे घटनाक्रम और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया है। गणेश समर्थकों ने अखबारों की कटिंग, वीडियो क्लिप भी उन्हें दी हैं। क्षेत्र में जो तनावपूर्ण हालात हैं, उसकी विस्तृत जानकारी दी गई है। पथराव के आरोप में जिन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है, उन्हें छुड़वाने की मांग की है। पुलिस पर कार्रवाई में जल्दबाजी केआरोप लगाए गए। रामसहाय यादव ने बताया कि सपा सुप्रीमों ने सभी की बातों को सुना और भरोसा दिलाया है कि वे धैर्य रखेंगे, अब वे इस प्रकरण को स्वयं देखेंगे। उन्होंने इस बात आश्चर्य व्यक्त किया कि बरौली अहीर विकास खंड में इतना गंभीर मामला हो गया लेकिन किसी ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिल पाया था लेकिन जल्द ही सीएम से भी क्षेत्र के लोगों की मुलाकात कराएंगे, जिससे बरौली अहीर में जो तनाव है उसे कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed