फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mulayam and Akhilesh will meet workers today

कार्यकर्ताओं से बात करेंगे अखिलेश यादव

Wed, 13 Apr 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mulayam and Akhilesh will meet workers today
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक करहल अखिलेश यादव 14 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। कार्यालय पर दो घंटे रुककर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। सपा संरक्षक और मैनपुरी के सांसद मुलायम सिंह यादव दोपहर एक बजे कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। सपा संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद पहलीबार दोनों नेता एक साथ मैनपुरी पहुंचेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव के समर्थन में करहल विधानसभा क्षेत्र में मुलायम सिंह यादव ने चुनावी सभा की थी। सभा मंच पर सपा संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साथ मौजूद रहे थे। सूत्रों की मानें तो कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए सपा संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साथ मैनपुरी आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सपा संरक्षक का कार्यक्रम 12 अप्रैल को मिला था जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम 13 अप्रैल की शाम को मिला है। सपा संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके पार्टी कार्यालय पर आने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी गईं हैं।
विज्ञापन

कुरावली। सपा मुखिया मुलायम सिंह की पुत्रवधू भाजपा नेत्री अपर्णा यादव बुधवार को लखनऊ से एटा जाते समय कस्बा से गुजरीं। यहां कस्बा में भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। जीटी रोड स्थित भाजपा नेता विनोद शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया। इस दौरान विनोद शर्मा, वीरपाल सिंह, मानसिंह, गोविंद शाक्य, चंद्रभान सिंह, आशीष राठौर, संजय गुप्ता प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed