फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mukhyamantri samuhik vivah yojana 140 Couple Got Married

यूपीः सात फेरों व निकाह की रस्में में बंधें जोड़े, कैबिनेट मंत्री ने नवदंपत्तियों पर बरसाए फूल

Fri, 15 Nov 2019 09:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 15 Nov 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Mukhyamantri samuhik vivah yojana 140 Couple Got Married
सामूहिक विवाह समारोह में फूल बरसाते कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री व अन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला
शहर के नुमाइश पंडाल में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। एक ही पंडाल में एक ओर विवाह की रस्में हुईं तो वहीं दूसरी ओर निकाह की रस्में हुईं। कैबिनेट मंत्री व अधिकारियों ने विवाहित जोड़ों को विदा किया। 
विज्ञापन


नुमाइश पंडाल में कुल 140 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें 133 हिंदू जोड़े व सात मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। धार्मिक रीति रिवाज से विवाह और निकाह हुआ।
विज्ञापन


समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच का नतीजा है कि गरीब परिवार की बेटियों की शादी भव्य समारोह में कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शादी में सरकार द्वारा प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये व्यय किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mukhyamantri samuhik vivah yojana 140 Couple Got Married
सामूहिक विवाह योजना में निकाह के लिए आए जोड़े - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज गरीब परिवार में कन्या बोझ नहीं है, प्रदेश सरकार ने अब गरीब मां-बाप के कंधों से बेटी के हाथ पीले करने का बोझ भी कम कर दिया है।

अधिकारियों ने विवाह के बाद सभी जोड़ों को विदा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा देवी, अरविंद तोमर, जयपाल सिंह चौहान, रामानंद शास्त्री, लक्ष्मण गुप्ता, विशंभर तिवारी, नवाब सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed