फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: आगरा केंद्रीय जेल में रहकर माफिया मुख्तार अंसारी ने इस सीट से लड़ा था लोकसभा चुनाव

Thu, 08 Apr 2021 10:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari contested the 2014 lok sabha election while in Agra Central Jail
आगरा सेंट्रल जेल में पांच साल रहा है मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल में शिफ्ट किया गया माफिया मुख्तार अंसारी पांच साल आगरा की केंद्रीय जेल में भी रहा है। इस दौरान जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। जेल के अंदर से लेकर बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था रहती थी। पुलिस अधिकारी समय-समय पर छापेमारी करके बैरकों की तलाशी लेते थे। मुख्तार ने आगरा केंद्रीय जेल में रहकर चुनाव भी लड़ा था।

Mukhtar Ansari contested the 2014 lok sabha election while in Agra Central Jail
मुख्तार अंसारी
वर्ष 2011 से लेकर वर्ष 2016 तक मुख्तार अंसारी केंद्रीय जेल में निरुद्ध रहा था। इस दौरान मुख्तार ने केंद्रीय जेल में रहकर 2014 में घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उसे इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 
Mukhtar Ansari contested the 2014 lok sabha election while in Agra Central Jail
आगरा केंद्रीय कारागार - फोटो : अमर उजाला
आगरा केंद्रीय जेल में मुख्तार करीब पांच साल रहा। उसे विशेष सुरक्षा बैरक में रखा जाता था। इस दौरान जेल के गेट से लेकर अंदर तक सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों की कड़ी चेकिंग के बाद ही मिलाई कराई जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhtar Ansari contested the 2014 lok sabha election while in Agra Central Jail
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला
जेल के बाहर भी अधिक संख्या में पुलिस रहती थी। जेल की ओर आने वाले मार्ग पर भी पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग करती थी। सूत्रों की मानें तो मुख्तार अंसारी के जेल में रहने के दौरान उसके गुर्गे भी बाहर सक्रिय रहते थे। 
विज्ञापन
Mukhtar Ansari contested the 2014 lok sabha election while in Agra Central Jail
मुख्तार अंसारी
पुलिस अधिकारी जेल में छापेमारी करके बैरकों की तलाशी लेते थे। बैरकों को खंगाला जाता था। केंद्रीय जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी वर्ष 2011 से 2016 तक जेल में रहा था। उनको विशेष बैरक में रखा गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed