फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mukhtar Ansari appeared virtually in Agra special court

Agra: विशेष अदालत में मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी, डिप्टी जेलर की हुई गवाही

Tue, 12 Jul 2022 09:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Jul 2022 09:47 AM IST
सार

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी जब आगरा केंद्रीय कारागार में बंद थे, तब छापे के दौरान उनके पास फोन और बुलेट प्रूप जैकेट मिली थीं। इसी मामले में थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari appeared virtually in Agra special court
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सोमवार को आगरा के विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए अर्जुन की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। इस दौरान तत्कालीन जेलर कैलाश चंद की गवाही हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गवाह से लंबी जिरह की। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि तय की है। 

विज्ञापन


मार्च 1999 में मुख्तार अंसारी केंद्रीय कारागार में निरुद्ध थे। तब तत्कालीन जिलाधिकारी और एसएसपी ने जेल में छापा मारा था। इस दौरान बैरकों को भी चेक किया था। मुख्तार अंसारी की बैरक में बुलेटप्रूफ जैकेट, मोबाइल और सिम बरामद किया गया था। तत्कालीन थानाध्यक्ष जगदीशपुरा शिवशंकर शुक्ला ने मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में वादी और दूसरे गवाह रूपेंद्र गौड़ की गवाही हो चुकी है।
विज्ञापन


सोमवार को मुकदमे में दूसरे गवाह तत्कालीन डिप्टी जेलर कैलाश चंद का बयान हुआ। मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता रवि अरोड़ा ने लंबी जिरह की। समय के अभाव के कारण जिरह पूरी नहीं हो सकी। विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि नियत की है। इसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता गवाह से आगे की जिरह करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed