फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mughal Museum Agra Bjp Mp Yogendra Upadhyay Give Report To Cm

भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय बोले- पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो शिवाजी म्यूजियम

Thu, 15 Oct 2020 12:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 15 Oct 2020 12:08 PM IST
सार

पर्यटन भवन में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों ने म्यूजियम का संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण दिया। विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि म्यूजियम में शिवाजी के जीवन की घटनाओं के साथ ही आगरा से संबंधित पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व का समावेश होना
चाहिए। इस आशय का एक प्रतिवेदन मुख्यमंत्री को भी दिया गया। 

विज्ञापन
Mughal Museum Agra Bjp Mp Yogendra Upadhyay Give Report To Cm
शिवाजी के नाम से होगा आगरा का म्यूजियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक एवं विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा में बनाए जा रहे छत्रपति शिवाजी म्यूजियम के स्वरूप पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के अधिकारियों व प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम के साथ बुधवार को लखनऊ बैठक की। इसमें म्यूजियम में आगरा के समग्र इतिहास को दर्शाये जाने पर विचार किया गया। 
विज्ञापन


पर्यटन भवन में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों ने म्यूजियम का संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण दिया। विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि म्यूजियम में शिवाजी के जीवन की घटनाओं के साथ ही आगरा से संबंधित पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व का समावेश होना चाहिए।
विज्ञापन



इस आशय का एक प्रतिवेदन मुख्यमंत्री को भी दिया गया। इस दौरान पर्यटन एवं सांस्कृतिक सचिव डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमडी पर्यटन एनजी रवि कुमार व इतिहासकार डॉ. सुगम आनंद व अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ताजमहल से 1300 मीटर दूर बन रहे मुगल म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रख दिए जाने के साथ ही अब इसका निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। नौ महीने से म्यूजियम का काम बंद पड़ा हुआ है। दिसंबर, 2017 में म्यूजियम का निर्माण पूरा होना था, लेकिन बजट न मिलने से म्यूजियम का काम रुका रहा। अब तय समय से चार साल बाद ही म्यूजियम का काम पूरा हो सकेगा।

इस आधुनिकतम म्यूजियम पर 94 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं, जबकि 92 करोड़ बाकी हैं। फतेहाबाद रोड पर शिल्पग्राम पार्किंग के नजदीक बन रहे म्यूजियम की लागत 130 करोड़ रुपए थी। प्रीकॉस्ट तकनीक पर उत्तर प्रदेश का यह पहला सरकारी प्रोजेक्ट था, जिसे दिसंबर, 2017 तक पूरा कर लिया जाना था लेकिन सरकार बदलते ही बजट न मिलने के कारण टाटा प्रोजेक्ट्स (इसे बना रही कंपनी) काम की समय सीमा को आगे बढ़ाती रही।

आंकड़ों की नजर से 
- 5.9 एकड़ जमीन पर बन रहा म्यूजियम
- 1300 मीटर दूर है ताजमहल से
- 186 करोड़ रुपये है म्यूजियम की लागत
- 130 करोड़ रुपये किए थे मंजूर
- 56 करोड़ एसटीपी, चारदीवारी के कारण बढ़े
- 2016, जून में शुरू हुआ था काम
- 2017, दिसंबर में पूरा होना था निर्माण
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed