फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mudiya Purnima Mela Be careful from pocket cuts and chain snatchers in Mudiya fair

Mudiya Purnima Mela: मुड़िया मेले में रहें सावधान, जेब कट और चेन स्नेचरों ने डाला डेरा

Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
सार

पुलिस की मानें तो मेले में भीड़ को देखते हुए करहल, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और आगरा से जेब कट और चेन स्नेचर मथुरा पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Mudiya Purnima Mela Be careful from pocket cuts and chain snatchers in Mudiya fair
जेबकटों को पकड़ कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा गोवर्धन में राजकीय मुड़िया मेला में हर वर्ष की तरह इस बार भी जेबकट, चेन स्नेचरों ने बड़ी संख्या में गोवर्धन में डेरा डाल कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। जेबकट, चेन स्नेचरों ने पुलिस सुरक्षा घेरा तोड़ कर चार दिन में 300 से अधिक श्रद्धालुओं को अपना शिकार बना लिया, हालांकि इस पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने एसओजी, स्वाट, सर्विलांस के अलावा थाना पुलिस को लगा रखा है। 7 आरोपियों को पकड़ कर उनके कब्जे से 54 मोबाइल भी बरामद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

  
गोवर्धन का राजकीय मुड़िया मेला 8 जुलाई से शुरू हुआ था। मंगलवार तक अनुमानित 50 लाख श्रद्धालु भक्तों ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग में भीड़ के सैलाब को देख जेब कट और चेन स्नेचरों के गैंग ने करहल, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, दिल्ली आदि से आकर गोवर्धन में डेरा डाल दिया। मेले के चार दिनों में जेब कटों ने 300 से अधिक श्रद्धालुओं को अपना शिकार बना कर मोबाइल, चेन, पर्स आदि पर हाथ साफ कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

विज्ञापन

7 आरोपी हुए गिरफ्तार 

हालांकि पुलिस ने 10 जुलाई को 7 आरोपियों की गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 54 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस की टीमें अभी भी इन्हें पकड़ने में लगी हैं। बावजूद इसके ये चकमा देकर भीड़-भाड़ वाले इलाके में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रखी जा रही नजर 

सीओ गोवर्धन  गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मुड़िया मेले पर परिक्रमा मार्ग में जेबकटी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। सात आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed