फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mudiya Purnima Mela 2024 Route chart prepared for the convenience of devotees

Mudiya Purnima Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट चार्ट तैयार, जाम से बचने के लिए किए गए ये इंतजाम

Tue, 09 Jul 2024 11:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 11:36 AM IST
सार

मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ के आंकडे़ को भी पार कर जाती है। इसे देखते हुए यहां रूट चार्ट तैयार किया गया है। कहां से यात्री गुजरेंगे, कहां पार्किंग है। इस रूट चार्ट में सारी जानकारी रहेगी। 

 

विज्ञापन
Mudiya Purnima Mela 2024 Route chart prepared for the convenience of devotees
Mudiya Purnima Mela - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में अधिकारियों ने मुड़िया मेले की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में सोमवार को जंक्शन पर बैठक हुई। इसके बाद अधिकारियों ने पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ट्रेन और बस में सफर कर मुड़िया मेले में शामिल होने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। ट्रेन से आने वाले यात्रियों को दो नंबर गेट से बाहर निकाला जाएगा। यात्री वहां से मालगोदाम पहुंचेंगे। मालगोदाम में रोडवेज बसों का इंतजाम रहेगा। यहां से 50 रुपये किराया देकर श्रद्धालु रोडवेज की बस से अडींग होते हुए गोवर्धन पहुंचेंगे। वापसी के समय रोडवेज बस सौंख होते हुए नरहौली चौराहे से धौली प्याऊ पहुंचेगी। रेलवे ग्राउंड में रोडवेज की बसों की पार्किंग की जाएगी।
विज्ञापन


 

सोमवार को स्टेशन निदेशक कार्यालय में हुई बैठक के बाद रेलवे, रोडवेज, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे रूट चार्ट का पैदल घूमकर स्थलीय निरीक्षण किया। स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मेले की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जंक्शन पर यात्री शेड का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे।


 
विज्ञापन

जाम से बचने के लिए किए इंतजाम
मेले के दौरान रोडवेज बसों की आवाजाही से मार्ग पर जाम न लगे। इसके लिए अधिकारियों ने खास कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत मालगोदाम में बसों की संख्या निर्धारित की जाएगी। जब एक बस मालगोदाम से सवारियों को लेकर गोवर्धन के लिए रवाना होगी। तब रेलवे ग्राउंड पार्किंग से दूसरी बस को मालगोदाम भेजा जाएगा। मेले के दौरान बसों के संचालन का यही क्रम चलेगा।

 
विज्ञापन

भूतेश्वर अंडरपास पर लगेगा पंपिंग सेट
मानसून को देखते हुए अधिकारियों ने भूतेश्वर अंडरपास पर पंपिंग सेट लगाने की योजना तैयार की है। अंडरपास के नजदीक पंपिंग सेट लगाया जाएगा। बारिश में जलभराव होने की स्थिति में पंपिंग सेट को चलाकर अंडरपास के नीचे हुए जलभराव को खत्म किया जाएगा। मेले के दौरान जलभराव से बसों का संचालन प्रभावित न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। बैठक में स्टेशन प्रबंधक बीवी मंगल, एआरएम मदन मोहन शर्मा, सीओ सिटी प्रवीण मलिक समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed