फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mudiya Purnima Mela 2022 traffic route change mathura

Mudiya Purnima Mela: मुडिया पूर्णिमा मेला के लिए जान लें यातायात व्यवस्था, बदला गया रूट 

Fri, 08 Jul 2022 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 03:54 PM IST
सार

मथुरा गोवर्धन में पांच दिवसीय राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। हालांकि 10 जुलाई एकादशी से भक्तों की भीड़ मेले में उमड़ेगी। यह मेला 14 जुलाई तक चलेगा। 
 

विज्ञापन
Mudiya Purnima Mela 2022 traffic route change mathura
डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस ने 9 से 15 जुलाई तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। पूरे जनपद में कहीं भारी वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं तो कहीं डायवर्जन प्लान लागू किया है। अगर आप किसी काम से घर से निकल रहे हैं तो यातायात प्लान को देखकर ही निकलें।

विज्ञापन

ये किया गया बदलाव 

-रोडवेज बसों का संचालन नया बस अड्डा, रेलवे ग्राउंड, माल गोदाम और हाईवे मंडी समिति परिसर में किया जाएगा
-इलेक्ट्रिक सिटी बसें सौ शैय्या अस्पताल बस स्टैंड वृंदावन से चलेंगी। बसें गोवर्धन चौराहे से होकर गोवर्धन जाएंगी और सौंख होकर आएंगी।
-डींग और भरतपुर की ओर जाने वाले वाहन भरतपुर तिराहा थाना हाइवे के निकट से जाजनपट्टी होते हुए भरतपुर जाएंगे।
-रोडबेज बसें अडींग बाई पास होकर गोवर्धन की ओर जाएंगी, पर अडींग कस्बे में प्रवेश नहीं करेंगी।
- छटीकरा से राधाकुंड मार्ग से सिर्फ दो और चार पहिया वाहन कस्बा गोवर्धन में आएंगे और ये वाहन बरसाना होकर हाईवे के लिए जाएंगे।
-कुम्हेर, डींग, भरतपर, कामा की ओर से आने वाले बड़े वाहन गोवर्धन रिंग रोड से आगे नहीं आएंगे।
-कुम्हेर, जाजमपट्टी, मगोर्रा की ओर से ट्रैक्टर, प्राइवेट बस आदि बड़े वाहनों को गोवर्धन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
-दिल्ली और हरियाणा की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन छाता, सहार मार्ग से गोवर्धन जाएंगे , आनंद मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।
-छटीकरा और छाता की ओर से गोवर्धन आने वाले वाहन कस्बा बरसाना होकर कोसी जाएंगे। बरसाना से कोई भी वाहन गोवर्धन नहीं आएगा।
-तीर्थ यात्रियों को लाने वाली बड़ी बसें, ट्रैक्टर, ट्राली, भारी वाहन मथुरा गोवर्धन रोड जचौंदा स्थित पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।

 बदलाव भी संभव

-वर्षा होने पर वाहनों को ठोस और पक्के स्थान वाले पार्किंग स्थलों में पार्किंग कराई जाएगी।  
-मथुरा गोवर्धन रोड पर अडींग बाई पास (गोवर्धन साइड) से ही वाहन रोड किनारे खड़े कराए जाएंगे।
 -बस स्टैंड, एकता तिराहा, सौंख रोड से बाईपास से पूंछरी का लोटा, डींग रोड से पूंछरी का लोटा, मंडी समिति के अंदर के वाहन पार्क होंगे।

 यह भी है व्यवस्था

-रेलवे के माध्यम से आने वाले तीर्थयात्री स्टेशन पर स्थित मालगोदाम, बस स्टैंड, धौली प्याऊ बस स्टैंड से रोडवेज बसों से गोवर्धन जा सकते हैं ।

विज्ञापन

-थाना हाइवे कट्र,  पुराना आरटीओ कट, मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा, टाउनशिप से मथुरा शहर की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- लक्ष्मीनगर से मथुरा शहर व मसानी से मथुरा शहर की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
 

वृंदावन में भी बदलाव

-छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा ।
-मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ शैय्या से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित किया गया है।
-एक्सप्रेस वे से वृंदावन आने वाले वाहन दरुख पार्किंग से आगे प्रतिबंधित किया गया है।
-पानीघाट तिराहे व चामुंडा कट, कैलाश नगर मोड़ से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन परिक्रमा मार्ग में प्रतिबंधित रहेंगे ।
-सुनरख रोड की ओर से वृंदावन में आने वाले चार पहिया वाहन छह शिखर तिराहे से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।

 ये किया डायवर्जन

-यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन होते हुए हाईवे को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस वे से राया कट से उतर कर लक्ष्मी नगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए हाईवे को जाएंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

-हाईवे छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस को जाएंगे।
-कस्बा वृंदावन में कोई भी भारी और मालवाहक वाहन प्रवेश नहीं करेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिर्फ ई-रिक्शा का संचालन होगा ।
-स्थानीय निवासी अपनी लोकल आईडी वृंदावन की दिखा कर अपने निवास को जा सकते हैं।
- कस्बा वृंदावन में ई-रिक्शा तथा छोटे ऑटो का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed