{"_id":"5b1a30a24f1c1baa6e8b6dda","slug":"mud-pack-work-started-on-the-main-dome-of-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के मुख्य गुंबद को चमकाने के लिए शुरू किया गया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के मुख्य गुंबद को चमकाने के लिए शुरू किया गया ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के मुख्य गुंबद की छतरियों पर मडपैक ट्रीटमेंट शुरू हो गया। इसके लिए एक महीने से गुंबद पर पाड़ लगाने का काम चल रहा था।
उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व की छतरियों पर पहले ट्रीटमेंट किया जा रहा है। एएसआई साइंस ब्रांच ने दोनों छतरियों पर मडपैक लगाने का काम किया।
जुलाई तक चारों छतरियों पर मडपैक पूरा कर लिया जाएगा। गुंबद की भार वहन क्षमता की रिपोर्ट आते ही मुख्य गुंबद पर मडपैक कराने की तैयारी भी की जा रही है।

ताजमहल पूर्वी गेट पर पाठक प्रेस के पास रेवती के बाड़े में एएसआई पर्यटकों की सुरक्षा जांच की नई व्यवस्था के लिए सेंटर बना रहा है। बाड़े से पूर्वी गेट तक टनल का काम भी शुरू कर दिया गया।
दीवार से सटाकर इस टनल को बनाया जाएगा। रेवती के बाड़े में सात टर्न स्टाइल गेट और डीएफएमडी लगाए जा रहे हैं। 20 जून तक टनल और सिक्योरिटी सिस्टम लगाने के लिए एएसआई महानिदेशक ऊषा शर्मा ने निर्देश दिए हैं।
एएसआई के स्थानीय अधिकारी 15-16 जून तक काम पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं ताकि जून के आखिरी सप्ताह तक टेस्टिंग के बाद नया सिस्टम दोनों गेटों पर एक साथ शुरू किया जा सके।