फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MSME Minister rakesh sachan announced Now get loan of Rs 5 crore in ODOP scheme

UP: उद्यमियों के लिए अवसर...ओडीओपी में अब पांच करोड़ रुपये का मिलेगा लोन, एमएसएमई मंत्री ने की घोषणा

Thu, 17 Jul 2025 03:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 17 Jul 2025 03:40 PM IST
सार

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने औद्योगिक पार्कों की स्थापना और स्टांप ड्यूटी में 100 फीसदी तक ही छूट की सहूलियत के बारे में भी बताया। कहा कि आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र बनने से किसानों को फायदा होगा।
 

विज्ञापन
MSME Minister rakesh sachan announced Now get loan of Rs 5 crore in ODOP scheme
उद्योग संवाद कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री राकेश सचान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि शासन ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल उद्यम की अनुदान और लोन राशि को बढ़ाकर ढाई गुना कर दिया है। अब 50 लाख रुपये का अनुदान और 5 करोड़ रुपये तक का लोन मिलेगा। तहसील स्तर के उत्पादों का विस्तार करने के लिए भी शासन की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। उन्होंने अयोध्या, काशी के बाद मथुरा और आगरा के विकास की भी बात कही।
विज्ञापन


हरीपर्वत स्थित होटल में आयोजित उद्यम संवाद में बतौर मुख्य अतिथि सचान ने कहा कि अभी तक ओडीओपी में 20 लाख रुपये का अनुदान और 2 करोड़ रुपये लोन मिलता था। अब अनुदान और लोन राशि बढ़ने से उद्यम को विस्तार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के बारे में कहा कि सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। यहां पहले से ही अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र के लिए केंद्र सरकार 111.5 करोड़ रुपये स्वीकृत कर चुकी है। 
विज्ञापन

 

इससे आलू के उन्नत और गुणवत्ता बीज पर शोध होंगे। इससे विदेशों की मांग पर बीज तैयार कर खेती होगी और आलू का निर्यात बढ़ जाएगा। ऐसा होने से किसानों की आय दोगुना होने के साथ क्षेत्र में रोजगार, उद्यम को भी बढ़ावा मिलेगा। ओडीओपीडी योजना में आगरा के ब्रश, फूड प्रोसेसिंग, चांदी निर्मित पायल समेत अन्य सामान और जरदौजी को भी शामिल करने पर भी सकारात्मक विचार हो रहा है। मथुरा के बारे में उन्होंने कहा कि 50 हजार करोड़ रुपये से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इससे मथुरा की विशेष धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के तौर पर पहचान मजबूत होगी। उन्होंने औद्योगिक पार्कों की स्थापना और स्टांप ड्यूटी में 100 फीसदी तक ही छूट की सहूलियत के बारे में भी बताया।

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि अभी ओडीओपी में पेठा, फुटवियर और संगमरमर पर पच्चीकारी ही शामिल है। चार और उद्यम के शामिल करने के लिए प्रस्ताव सौंपा है। इनको स्वीकृति मिलने पर शहर और आसपास के जिलों में भी विकास तेजी से होगा। कार्यक्रम समापन पर एमएसएमई के 11 विशिष्ट उद्यमियों को सम्मानित भी किया।



ये भी पढ़ें-सपेरों का सुप्रीम कोर्ट: लोहे की गर्म राॅड और सात कदम...न्याय का अनूठा तरीका, पूरे देश में होता है लागू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed