{"_id":"68ce0fdafc97c295990fa7ca","slug":"msme-for-bharat-in-agra-officials-and-entrepreneurs-to-discuss-growth-and-challenges-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSME For Bharat: छोटे उद्योगों को बड़ा बनाने के लिए होगा मंथन, आगरा में आज जुटेंगे मंत्री, अफसर और उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MSME For Bharat: छोटे उद्योगों को बड़ा बनाने के लिए होगा मंथन, आगरा में आज जुटेंगे मंत्री, अफसर और उद्यमी
Sat, 20 Sep 2025 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:52 AM IST
सार
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली सभागार में अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। एक ही मंच पर अधिकारी और कारोबारी होंगे। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं।
विज्ञापन
MSME For Bharat
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव आगरा का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। इस मौके पर जिलेभर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमी जुटेंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पाॅलीवाल कैंपस स्थित जुबली सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले कॉन्क्लेव में उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन होगा। एमएसएमई, केंद्र व राज्य वस्तु एवं सेवाकर, जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ ही उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।
सरकार की वर्तमान व भावी योजनाओं से उद्यमियों को अवगत कराने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार होगा। तीन सत्रों में होने वाले कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल शिरकत करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व पूर्व महापौर नवीन जैन, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, डीएम अरविंद एम. बंगारी, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, फुटवियर एवं चर्म निर्यात परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर मौजूद रहेंगे।
एसजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 पंकज गांधी, सीजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर अजय पाल सिंह, एडिशनल कमिश्नर एमएसएमई अनुज कुमार, अध्यक्ष एफमैक गोपाल गुप्ता, अध्यक्ष हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन आगरा रजत अस्थाना, द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा, जिलाध्यक्ष लघु उद्योग भारती विजय गुप्ता, अध्यक्ष, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स आगरा संजय गोयल, अध्यक्ष फ्रैटर्निटी ऑफ फुटवियर्स मैन्युफैक्चरर्स एमएफआरएस कुलदीप कोहली, वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार भगत, अध्यक्ष शहीद भगत सिंह पेठा एसोसिएशन राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा काेल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन भुवेश अग्रवाल अपने-अपने सेक्टर से जुड़े सफलता के रास्तों और उन रास्तों पर आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा अध्यक्ष आगरा सराफा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन बृजमोहन रैपुरिया, अध्यक्ष आगरा सराफा एसोसिएशन नितेश अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन संजीव अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन सुनील जैन भी अपनी बात रखेंगे।