फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MPhil psychology fees increased in mental health institute agra

Agra: मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में एमफिल मनोविज्ञान की फीस बढ़ी, अब 1.50 लाख रुपये होंगे चुकाने

Fri, 24 Jun 2022 12:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jun 2022 12:19 AM IST
सार

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में एमफिल मनोविज्ञान कोर्स की फीस बढ़ा दी गई है। अब 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये फीस कर दी गई है। 

विज्ञापन
MPhil psychology fees increased in mental health institute agra
प्रबंध समिति की बैठक करते कमिश्नर अमित गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में एम.फिल कोर्स की फीस बढ़ाने के प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को प्रबंध समिति की बैठक में मुहर लग गई। समिति अध्यक्ष एवं कमिश्नर अमित गुप्ता ने कोर्स की फीस 50 हजार से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने पर सहमति जताई है। साथ ही एमडी कोर्स की परीक्षाएं जल्द कराने, फैकल्टी कमी को पूरा करने के लिए संविदा पर भर्तियां करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बिल्लोचपुरा स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में एम.फिल मनोविज्ञान कोर्स में दस सीट हैं। जिनका अगले महीने जुलाई में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा निरीक्षण होना है। फैकल्टी की कमी से एम.फिल कोर्स की मान्यता खतरे में पड़ सकती है। समिति के सचिव व संस्थान के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मान्यता खत्म नहीं होने दी जाएगी। तीन प्रोफेसर हैं। बाकी कमी को पूरा करने के लिए भर्ती विज्ञापन निकाला जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एमडी मनोचिकित्सा कोर्स की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह में कराने का निर्णय हुआ है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश अध्यक्ष ने दिए हैं। साथ ही पिछली बैठक के कार्यवृत्त में शामिल बिंदुओं पर रिपोर्ट अध्यक्ष को भेजी जा रही है। बैठक में अपर निदेशक डॉ. एके अग्रवाल, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. केसी गुरनानी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed