{"_id":"69d17f913a265f90d003b46a","slug":"mp-visits-sn-hospital-to-inquire-about-the-condition-of-those-injured-in-the-house-collapse-agra-news-c-25-1-agr1067-1027346-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर गिरने से घायल लोगों का हाल जानने एसएन पहुंचे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर गिरने से घायल लोगों का हाल जानने एसएन पहुंचे सांसद
विज्ञापन
आंधी बारिश के दौरान घायल हुए ग्रामीण से एसएन हॉस्पिटल में हाल-चाल लेते सांसद राजकुमार चाहर। स्र
आगरा। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से परेशान किसानों का हाल जानने व मदद के लिए राजनेता सक्रिय हो गए हैं। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से सांसद राजकुमार चाहर व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज व फतेहपुर सीकरी जाकर प्रभावित लोगों से संपर्क किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर मदद दिलाने का भरोसा दिया।
सांसद राजकुमार चाहर ने एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर ग्रामीणों का हालचाल जाना और आर्थिक सहायता प्रदान की। सांसद ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं और सब्जियों की फसल लगभग 100 प्रतिशत बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने मंडलायुक्त नगेंद्र कुमार से मुलाकात कर प्रभावित किसानों को तुरंत राहत राशि दिलाने की भी मांग की। मंडलायुक्त ने आश्वस्त किया कि राजस्व टीमें नुकसान के आकलन के लिए गांवों में भेज दी गई हैं।
रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही मुआवजा वितरित किया जाएगा। वहीं, जिलाध्यक्ष पौनिया ने फतेहपुर सीकरी में प्रभावित लोगों के घरों का दौरा कर शनिवार रात डीएम अरविंद बंगारी से मुलाकात कर मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही जोर दिया कि मुआवजा प्रक्रिया में फंसकर न रह जाए बल्कि लोगों को दिलाना सुनिश्चित करें। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -
रालोद नेताओं ने भी मांगा मुआवजा
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर डाबर, सिरौली, अकोला और मई बुजुर्ग सहित दर्जनों गांवों में हुए भारी नुकसान का तत्काल सर्वे कराने और मुआवजे की मांग की है। वहीं, बागपत से रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आगरा, मथुरा और अलीगढ़ मंडल में राजस्व वसूली स्थगित करने और राहत पैकेज देने का अनुरोध किया है। ब्यूरो