{"_id":"69dc0996a0d1332ae107a0c3","slug":"mp-suman-sought-a-report-from-the-police-on-the-damaged-statue-agra-news-c-25-1-agr1008-1033776-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांसद सुमन ने पुलिस से मांगी क्षतिग्रस्त प्रतिमा की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांसद सुमन ने पुलिस से मांगी क्षतिग्रस्त प्रतिमा की रिपोर्ट
Mon, 13 Apr 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
किरावली के गांव कोरई में विगत दिवस बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन
किरावली। फतेहपुर सीकरी विधानसभा के गांव काैरई में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद रविवार को स्थिति का जायजा लेने सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन गांव पहुंचे। सांसद ने किरावली पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी है।
बीते सोमवार को अराजक तत्वों ने काैरई गांव में प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस प्रशासन ने मौके पर नई प्रतिमा स्थापित करवा दी। रविवार को सांसद रामजीलाल सुमन ने आंबेडकर पार्क जाकर इंस्पेक्टर किरावली से मामले की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सांसद ने कहा कि वे सोमवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से अपना विस्तृत पक्ष रखेंगे। इस दौरान सपा नेता धर्मेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष रहीशपाल चाहर, सुरेंद्र चौधरी, पंडित देवेंद्र शर्मा, रामनरेश यादव और राहुल चाहर मौजूद रहे।