फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Sports Competition will be organized in nine disciplines

Agra News: नौ विधाओं में आयोजित की जाएंगी सांसद खेल स्पर्धा

Sat, 22 Nov 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
MP Sports Competition will be organized in nine disciplines
कासगंज। खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए दिसंबर माह में आयोजित होने वाली सांसद खेल स्पर्धा की तैयारियां तेज हो गई है। इसमें 9 विधाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

खेल विभाग के माध्यम से दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में सांसद खेल स्पर्धा आयोजित की जाएगी। इसमें उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, युवा कल्याण, माई भारत, पुलिस, चिकित्सा विभाग एवं जिला खेल संघ के माध्यम से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।। खेल स्पर्धाओं में कबड्ड़ी, खो-खो, क्रिकेट, वालीबाॅल, योगासन, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती एवं फुटबाल खेल आयोजित किए जाएंगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए https://sansadkhelmahotsav.in एवं क्यूआर कोड पर जनपद एटा/कासगंज के खिलाड़ी अपना पंजीकरण कराकर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं। खिलाड़ी पंजीकरण करते समय constituency वाले option में एटा राज्य सभा का चयन करें। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों के खिलाड़ियों को सांसद खेल स्पर्धा में भाग लेने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed