फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP said that if not arrested in four days, then Mahapanchayat will be held

सांसद का एलान चार दिन में गिरफ्तारी नहीं तो अब तहसील में विशाल महापंचायत होगी

Wed, 03 Oct 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 03 Oct 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
MP said that if not arrested in four days, then Mahapanchayat will be held
महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला

आगरा के अछनेरा में 14 अगस्त को कचोरा मोड पर हुए हरपाल सिंह उर्फ बण्टू हत्याकांड को लेकर शहीद पीतम सिंह स्मारक पर महापंचायत में सांसद ने एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि चार दिन में हत्यारों की गिरफतारी नहीं हुई तो तहसील मुख्यालय पर महापंचायत होगी। इस बीच पंचों ने 61 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया। 

विज्ञापन


शहीद पीतम सिंह स्मारक पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समस्त क्षेत्र की सर्वजातीय महापंचायत का आयोजन ठाकुर गिर्राज सिंह की अध्यक्षता में हुआ। यहां आरोपियों को बचाने के लिए अधिवक्ताओं द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन की घोर निन्दा की गई। पंचायत में कहा गया कि डेढ़ महीने बाद भी वांछित आरोपियों की गिरफतारी नही हुई। 
विज्ञापन


पंचायत में शामिल लोगों ने कहा कि आरोपी अधिवक्ता कोमल सिंह निर्दोष हैं, तो क्षेत्र में समाज के सामने यह बात अब तक क्यों नही रखी गई? हमारी लड़ाई दोषियों के खिलाफ है, किसी जाति के खिलाफ नहीं। महापंचायत के पंचों ने एक स्वर में कहा कि आरोपी अधिवक्ता पिता-पुत्र को बचाने के लिए जो अधिवक्ता साथ देंगे, उनका बहिष्कार क्षेत्र की जनता करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए 61 सदस्यीयी पंचों की कमेटी बनाई गई। महापंचायत में पहुंचे सांसद चौ. बावूलाल ने महापंचायत का समर्थन करते हुए कहा कि जिलाधिकारी और एसएसपी से मिलकर गिरफ्तारी की मांग करेंगे। चार दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 8 अक्टूबर को तहसील मुख्यालय में विशाल महापंचायत की जाएगी। 


इस महापंचायत का संचालन प्रधान सुखवीर सिंह ने किया। इस दौरान भाजपा के अशोक राणा, आप पार्टी के बनै सिंह पहलवान, रंगलाल गौतम, चौधरी गुलाव सिंह, डा. नेम सिंह,पूर्व प्रधान  ओमप्रकाश, जनकसिंह, जमील जादौन, मुकेश चौधरी, उदय सिंह, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed