{"_id":"5bd2fc2abdec2204de740528","slug":"mp-ram-gopal-yadav-angry-over-the-question-of-secular-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर्चा ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव का चढ़ाया पारा, दिमाग को ठीक करने की दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोर्चा ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव का चढ़ाया पारा, दिमाग को ठीक करने की दी नसीहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 26 Oct 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
सांसद रामगोपाल यादव भड़क गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव का पारा अचानक सातवें आसमान में चढ़ गया। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर दिमाग को ठीक करने की सलाह दे डाली। उनके इस बयान के बाद राजनीति में गरमाहट आ गई है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव शुक्रवार को शिकोहाबाद में थे। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष वाहिद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। वे पहले सामान्य तरीके से हंसी मजाक में हर सवाल का जवाब देते रहे।
विज्ञापन
एकाएक सेक्युलर मोर्चा को लेकर सवाल सामने से आया, तो वे लड़खड़ा गए। पहले अनजान बनने की कोशिश की, फिर सवाल को स्पष्ट तरीके से पूछा गया, तो उनका पारा चढ़ गया। वे अचानक पत्रकार पर भड़क पड़े। उन्होंने पहले कहा कि कौन सा मोर्चा।
विज्ञापन
फिर बोले कौन सा मोर्चा आपके दिमाग में चल रहा होगा। अपने दिमाग को ठीक कीजिए। ये बोलते वक्त सांसद रामगोपाल का चेहरे तमतमाया हुआ था। वे इतना बोलकर आगे बढ़ गए।
उनका ये बयान रिकार्ड भी हो गया और वायरल हो रहा है। नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई हैं।