फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Rajkumar Chahar will lead the Indian delegation to the Asian Parliamentary Assembly.

Agra News: एशियन संसदीय सभा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे सांसद राजकुमार चाहर

Tue, 28 Oct 2025 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
MP Rajkumar Chahar will lead the Indian delegation to the Asian Parliamentary Assembly.
सांसद राजकुमार चाहर
आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजकुमार चाहर रूस की राजधानी मॉस्को में होने वाली एशियाई संसदीय सभा में शिरकत करने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। 28 से 31 अक्तूबर तक चलने वाली सभा का मुख्य उद्देश्य एशियाई देशों के बीच संसदीय सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा सामाजिक विकास के क्षेत्र में साझेदारी को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन

सभा में भारत की सामाजिक एवं सांस्कृतिक मामलों पर स्थायी समिति के प्रतिनिधिमंडल के अलावा एशिया के 44 देशों के संसदीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर के अलावा दो अन्य सांसद और दो अधिकारी शामिल हैं। सांसद चाहर ने बताया कि यह बैठक एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक एकता, सामाजिक विकास और आपसी समझ को और अधिक प्रगाढ़ करेगी। उन्होंने भारत का पक्ष रखने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed