फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Rajkumar Chahar raised demand for building Kendriya Vidyalaya in Bah area of Agra

UP News: अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली में बने केंद्रीय विद्यालय, सांसद राजकुमार चाहर ने सदन में उठाई मांग

Thu, 01 Aug 2024 08:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 08:16 AM IST
सार

सांसद राजकुमार चाहर ने सदन में कहा कि आगरा के बाह क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जाए। बाह तहसील आगरा मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन
MP Rajkumar Chahar raised demand for building Kendriya Vidyalaya in Bah area of Agra
सांसद राजकुमार चाहर - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा के बाह में बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी, कर्मचारियों और केंद्रीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के परिवार रहते हैं। उनकी शिक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम नहीं हैं। इस कारण जरूरी है कि बाह क्षेत्र में एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो। साथ ही अछनेरा में स्वीकृत हो चुके केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य जल्दी शुरू कराया जाए। लोकसभा में नियम 377 के तहत सांसद राजकुमार चाहर ने यह मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के अछनेरा में लम्बे समय पहले केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत किया गया था। अछनेरा में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध है। सभी पत्रावली तैयार हैं। सांसद ने कहा कि वे सरकार से अनुरोध करते हैं कि जल्द से जल्द शासन से प्रस्ताव मंगाकर धन आवंटित कर केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी का बाह तहसील आगरा मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर है। तहसील बाह में केंद्रीय कर्मचारियों, सेना व सशस्त्र बलों में कार्यरत हजारों कर्मचारी और जवानों के स्थायी निवास हैं। बाह तहसील में भी एक केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed