फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP model village scheme could not take off in the district

जिले में परवान नहीं चढ़ सकी सांसद आदर्श गांव योजना

Fri, 18 Jun 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
MP model village scheme could not take off in the district
फिरोजाबाद। सांसद आदर्श ग्राम योजना जिले में परवान नहीं चढ़ सकी। चयनित गांवों में समुचित विकास सांसद नहीं करा सके। चतुर्थ एवं पंचम चरण में जिन गांवों का चयन किया गया इन गांवों में समुचित विकास कार्य अभी तक नहीं हो सका है। ग्रामीणों को गांव की गलियों में सीसी निर्माण कार्य के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना का अभी तक इंतजार है।
विज्ञापन

केंद्र की सत्ता में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान प्रत्येक सांसद को अपने क्षेत्र के किसी एक गांव को गोद लेकर वहां का विकास कार्य कराने के लिए कहा था। फिरोजाबाद में तत्कालीन सपा सांसद अक्षय यादव होने के कारण उन्होंने प्रथम एवं द्वितीय चरण में गांवों का चयन ही नहीं किया था। हालांकि तीसरे चरण में अक्षय यादव के पिता एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने मदनपुर ब्लॉक के बलीपुर गांव का चयन ही नहीं किया बल्कि इस गांव में विभिन्न विभागों से संचालित होने वाले सभी विकास कार्यों को कराया था। चतुर्थ चरण में भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने टूंडला क्षेत्र के गांव रजावली को सांसद आदर्श गांव योजना के तहत चयनित किया था। जबकि राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने टूंडला क्षेत्र के मदावली गांव का चयन किया था। रजावली गांव में गलियों में सीसी का काम अधूरा पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर उपचार नहीं किया। 23 विभागों को विकास कार्य कराने थे लेकिन 17 विभागों ने कामकाज किया है। मदावली में 21 विभागों में सिर्फ 15 विभागों ने काम कराया। पांचवें चरण में सांसद डॉ.चंद्रसेन जादौन ने अरांव ब्लॉक के कारीखेड़ा गांव का चयन किया। इस गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो सका है।
विज्ञापन

-सांसद आदर्श गांव योजना में चयनित गांवों में अधिकांश विकास कार्य कराए जा चुके हैं। गलियों में सीसी सहित कुछ विभागों ने काम नहीं कराए गए हैं उनको पत्र लिखा गया है। वह विभाग शीघ्र ही काम कराएंगे। नए गांव कारीखेड़ा के विकास की कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार कुरील, जिला विकास अधिकारी फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed