{"_id":"5a9ff0264f1c1b14598b531d","slug":"mp-akshay-yadav-meeted-mla-hariom-yadav-in-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद सपा विधायक हरिओम यादव से मिलने पहुंचे सांसद अक्षय यादव, भाजपा पर लगाया ये बड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद सपा विधायक हरिओम यादव से मिलने पहुंचे सांसद अक्षय यादव, भाजपा पर लगाया ये बड़ा आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
विधायक से मिलने पहुंचे सांसद अक्षय यादव व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद फिरोजाबाद सिरसागंज विधायक हरिओम यादव से मिलने बुधवार को सांसद अक्षय यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव के साथ कई सपा नेता पहुंचे।
उन्होंने विधायक से कहा कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। भाजपा सरकार उत्पीड़न की राजनीति कर रही है, ऐसा सपा ने कभी नहीं किया।
सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को शिकोहाबाद थाने में 2015 में दर्ज कराए मामले में 120 बी एवं 307 के मामले में अंतरिम जमानत अर्जी खारिज हो जाने के कारण जेल जाना पड़ा था।

बुधवार को उनके पुत्र एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू के कोर्ट में सरेंडर किए जाने की चर्चा थी। लेकिन देर शाम तक विजय प्रताप कोर्ट में सरेंडर करने के लिए नहीं पहुंचे।
जिला कारागार में बंद सिरसागंज विधायक हरिओम यादव से मिलने के लिए सपा सांसद अक्षय यादव पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
सांसद अक्षय यादव ने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। यह निंदनीय है। जिले की जनता आने वाले समय में इसका जवाब अवश्य देगी।