{"_id":"6231e8b5ba6f01262166cb53","slug":"moving-car-caught-fire-in-agra-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आग का गोला बनी चलती कार, कूदकर बचाई जान, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आग का गोला बनी चलती कार, कूदकर बचाई जान, मची अफरा-तफरी
Wed, 16 Mar 2022 07:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Mar 2022 07:10 PM IST
सार
आगरा में लॉयर्स कॉलोनी कट के पास सड़क पर चलती कार में अचानक आग गई। उसमें सवार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लायर्स कॉलोनी कट पर बुधवार शाम को एक कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर खुद को बचाया। कार कुछ ही देर में आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी रुका रहा।
विज्ञापन
न्यू आगरा थानाध्यक्ष अरविंद निर्वाल ने बताया कि मैनपुरी के बेवर निवासी अनुपम दीक्षित की हुंडई वर्ना कार आगरा चालक फजील लेकर आया था। कार में डेंट और पेंट का कार्य होना था। शाम तकरीबन छह बजे चालक कार लेकर मैनपुरी जा रहा था। लायर्स कॉलोनी के कट पर अचानक कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन
चालक कुछ कर पाता, उससे पहले लपटें निकलने लगीं। यह देखकर उसने कार को रोक दिया। वह दूर जाकर खड़ा हो गया। कुछ ही देर में कार से लपटें निकलने लगीं। यह देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मार्ग पर वाहन भी रुक गए। सूचना पर दमकल ने पहुंचकर आधा घंटे में आग बुझाई।
विज्ञापन
कार में लगी आग को बुझाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
थाना न्यू आगरा के प्रभारी अरविंद निर्वाल का कहना है कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सूचना पर दमकल भी आ गई। आग बुझा दी गई है। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।