{"_id":"5b6456744f1c1bb24b8b6900","slug":"moving-car-catches-fire-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों संग वृंदावन आ रही थीं दो महिलाएं, चलती कार में लगी आग, ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों संग वृंदावन आ रही थीं दो महिलाएं, चलती कार में लगी आग, ऐसे बची जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर जलती कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में शुक्रवार दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लग गई। कार सवार दो महिलाओं और दो बच्चों ने कूदकर जान बचाई। ये लोग नोएडा से वृंदावन दर्शन को आ रहे थे।
तभी यह हादसा हो गया। सूचना पाकर जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक आग का शोला बनी कार पूरी तरह से जल गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।
नोएडा के सेक्टर 92 की रहने वाली प्रीति सिंह पत्नी राहुल अपनी दोस्त स्मृति पत्नी मुनेश कुमार, बेटे मैथिल और अनंत के साथ शुक्रवार को वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे।

कूदकर बचाई जान
एक्सप्रेसवे पर कोतवाली सुरीर के गांव बिलंदपुर पर पहुंचे ही थे कि कार में अचानक आग लग गई। आग विकराल रूप लेती, उससे पहले कार सवार महिलाओं और बच्चों ने कूदकर जान बचाई।
मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाईं, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार को क्रेन से हटवाकर कोतवाली भिजवाया।
पीड़िता की मानें तो कार में रखी 20 हजार रुपये की नकदी भी जलकर खाक हो गई। चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि कार सवारों चारों की जान बच गई। आग शार्ट सर्किट से लगी है।