फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   moving car catches fire on yamuna expressway in mathura

यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती कार में लगी आग, चालक व दो साथियों ने कूदकर बचाई जान

Fri, 13 Dec 2019 10:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
moving car catches fire on yamuna expressway in mathura
एक्सप्रेस वे पर जलती कार - फोटो : अमर उजाला
सर्दी के मौसम में भी चलते वाहनों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। मथुरा में शुक्रवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक चलती कार में आग लग गई। कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को एटा जिले में इनोवा में आग लग गई थी। 
विज्ञापन


घटना थाना मांट क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 98 के समीप हुई। सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे नोएडा से आगरा की ओर आ रही डस्टर कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। चालक ने किसी तरह कार को रोका। उसमें सवार सभी लोग समय रहते बाहर कूद गए।  
विज्ञापन


कार में रमेश पुत्र विजय सिंह निवासी साकरपुर जिला महिंद्रका हरियाणा, प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र सुरेंद्र कुमार मिश्रा निवासी नागले थाना अमन बिहारनई दिल्ली और दीपक अग्रवाल पुत्र सतवीर अग्रवाल निवासी अंतरिक्ष गोल्फ 78 सेक्टर नोएडा सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की गाड़ी ने कार में लगी आग को बुझाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से यमुना एक्सप्रेस वे से हटवाया गया। 

बता दें कि बृहस्पतिवार को एटा में इनोवा कार में अचानक आग लग गई। कार में चार बच्चों सहित सात लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चे को पेशाब कराने के लिए कार रोकी गई थी। कार सवार सभी लोग नीचे उतर चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed